
हरि न्यूज
नजीबाबाद। आज रविवार को शक्ति केंद्र तातारपुर-1 में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शक्ति केंद्र प्रभारी रितेश सैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री बलराज त्यागी एवं मंडल अध्यक्ष वरुण अत्री जी मौजूद रहे। बैठक का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक अजय सक्सेना द्वारा किया गया।
बैठक में बूथ अध्यक्षों, बूथ कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि प्रत्येक बूथ पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से साझा की जाए। साथ ही बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों से अपनी-अपनी कमेटियों को सक्रिय रखने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से आयोजित किया जाए तथा कार्यक्रम से पूर्व रविवार को बूथ स्तर पर बैठक सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्ने के मतदाताओं से संपर्क कर उनसे संवाद स्थापित करने एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। लाभार्थियों से विशेष संपर्क कर सरकार की योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा करने पर भी बल दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री बलराज त्यागी, मंडल अध्यक्ष वरुण अत्री, भाजपा नेता नितिन त्यागी, शक्ति केंद्र प्रभारी रितेश सैन, शक्ति केंद्र संयोजक अजय सक्सेना, अतुल शर्मा, मनदीप धस्माना, राजकमल कटारिया, विक्की शर्मा, सौरभ गुप्ता सहित बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।
