
हरि न्यूज
हरिद्वार।तीर्थ नगरी हरिद्वार में व्यापारिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता का उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यापार मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर एवं शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने संयुक्त रूप से जाह्नवी व्यापार मंडल, बड़ा बाजार व्यापार मंडल तथा काली मंदिर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर एवं शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सभी व्यापार मंडलों का एकजुट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में शहर महामंत्री अमन शर्मा, विजय शर्मा,तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री अंकित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, याज्ञिक वर्मा,समेत विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला व शहर व्यापार मंडल की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
