
हरि न्यूज
हरिद्वार।समाजवादी पार्टी ने ज्वालापुर के जटवाड़ापुल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शुभम् गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चंपावत,देहरादून,हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण बढ़ रहा है।सरकार की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को ही दबा रही है। अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सरकार अपने न्यायों को बचाने में लगी हुई है।

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। कोई भी सुरक्षित नहीं। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
इस अवसर पर शिव ओम,रमाकांत मौर्य, अमित, माधव,अंकित यादव,रोहित, नमन, इंतजार,नौशाद,हसीन,पवन,फुरकान, धीरज सिंह, अमन आदि उपस्थित रहे।
