
ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम महाराज का संपूर्ण जीवन गौ,गंगा,गीता और समाज सेवा को समर्पित रहा:सतपाल ब्रह्मचारी
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था थानाराम आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी शालिग्राम महाराज जी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष एवं सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम महाराज का संपूर्ण जीवन गौ, गंगा, गीता और समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने जीवन भर गौ सेवा और गंगा संरक्षण के लिए कार्य किया तथा लोगों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक किया।

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि स्वामी शालिग्राम महाराज विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का कार्य किया और मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित होता है और स्वामी शालिग्राम महाराज ने अपने आचरण से इस बात को सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।
उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि स्वामी शालिग्राम महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन दंडी स्वामी शालिग्राम महाराज ने संत समाज की सेवा करते हुए संस्कृत को समर्पित भाव से बढ़ाने का काम किया।
समाजवादी संत महंत शुभम गिरि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी जी ने अपने जीवन में सनातन संस्कृति की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाया और लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज,बाबा हठयोगी,महंत ऋषिश्वरानंद,महंत योगेन्द्रानंद शास्त्री,महंत रवि देव शास्त्री महाराज,महंत स्वामी शिवानंद भारती,महंत हरिहरानंद महाराज,महंत दिनेश दास महाराज,शिवम महंत महंत केशवानंद,डा सुशील शर्मा,पार्षद सूर्यकांत शर्मा महावीर वशिष्ठ,कांग्रेस नेता मुरली मनोहर,अमन गर्ग, सहित अनेक संत-महंतों एवं गणमान्य लोगों ने दंडी स्वामी शालिग्राम महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
