
*विक्ट्री क्लासेज ने वर्ष 2026 की सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का दिया परिचय
हरि न्यूज
हरिद्वार। शहर के गोविंदपुरी स्थित विक्ट्री क्लासेज ने वर्ष 2026 की सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे शहर में भी अपनी सफलता का परचम लहराया।
इस वर्ष संस्थान के 9 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणामों में सुमिरव बंसल और नायशा सिंघल ने संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नलिनिशा नौटियाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अरायना बंसल ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे विक्ट्री क्लासेज का सफलता प्रतिशत काफी प्रभावशाली रहा। इस शानदार उपलब्धि से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है और उनके परिजनों ने भी गर्व व्यक्त किया है।
संस्थान के संचालक राहुल बत्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्थान में कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षण पद्धति, नियमित टेस्ट और प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने की व्यवस्था की जाती है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक नींव मजबूत होती है।
राहुल बत्रा ने यह भी कहा कि विक्ट्री क्लासेज का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को विषयों की गहराई से समझ विकसित कराना है, ताकि वे भविष्य में भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकें। उन्होंने शिक्षकों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मार्गदर्शन के कारण ही यह परिणाम संभव हो पाया है।
