
हरि न्यूज
हरिद्वार।कांग्रेस हाईकमान द्वारा आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों को दिल्ली रैली में चलने के लिए जागरूक संपर्क अभियान के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी के नेतृत्व में 14दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली होगी जो देश की दिशा दशा बदलने का काम करेगी,उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और भाजपा की देशविरोधी नीतियों से देश की जनता को रूबरू कराएंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के लोगों को बेरोजगारी,मंहगाई के मुद्दे से भटकाकर वोट चोरी करके देश की सत्ता में जमा रहना चाहती है,महारैली के माध्यम से कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा की नीतियों के खिलाफ ऊर्जा भरने का काम करेंगे, पूनम भगत ने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हैं कि हम बड़ी ईमानदारी से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने में एक साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली में चलने के लिए संपर्क करें और देश की जनता के सामने भाजपा को वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली के माध्यम से देश की सत्ता से दूर करने का काम करे।
