
हरि न्यूज
हरिद्वार। भारत माता मंदिर हरिद्वार के महंत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने शारदीय नवरात्र की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रि का महापर्व जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। शारदीय नवरात्रि में जगत का कल्याण करने वाली मां नवदुर्गा देवी और उनके समस्त नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करने से श्रद्धालु भक्तों की मनोवांछित मनोकामना पूर्ण होती है। ओर जीवन में व्याप्त संकटों का अंत होता है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।महामंडलेश्वर ललितानन्द गिरि महाराज ने बताया कि सनातन धर्म ओर संस्कृति में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है शारदीय नवरात्रि के नौ दिन में जो भक्त माता दुर्गा की समर्पित भाव से पूजा अर्चना करते है मां नवदुर्गा उनका कल्याण करती है। महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि महाराज ने बताया कि नौ दिनों का यह महा उत्सव देवी दुर्गा के नौ रूपों की साधना और उपासना के लिए समर्पित होता है। इन नौ दिनों जो भक्त माता दुर्गा से शक्ति, साहस, समृद्धि और परिवार में सुख-शांति की कामना करते हैं। मां नवदुर्गा उनकी इच्छा पूर्ण करती है,मां दुर्गा माता की पूजा करने से घर-परिवार में धन-धान्य सकारात्मक ऊर्जा,और खुशहाली आती।उन्होंने कहा कि मां नवदुर्गा की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और आर्थिक स्थिरता सफलता, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा विद्यमान होती है।मां नवदुर्गा की पूजा अर्चना जीवन का कल्याण करती है।