
युवा पीढ़ी को शिक्षा,सेवा व संस्कारों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए: आशुतोष शर्मा
हरि न्यूज
हरिद्वार।शिव शक्ति व्यापार मंडल भूपतवाला के अध्यक्ष विपिन शर्मा के सानिध्य मे स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया।शिव शक्ति व्यापार मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टि गत पूर्व सैनिक जितेंद्र लखेड़ा से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हमें आजादी के मसीहों के प्रति वफादार होकर देश को प्रेम करना चाहिए और देश के प्रति वफादार, ईमानदारी,समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना चाहिए और शिक्षा,सेवा व संस्कारों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों को जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण को अपनाने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि देश में आजादी के जश्न के माहौल ने युवाओं बुजुर्गों को उत्साहित कर दिया है।

शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों का आभार जताना चाहिए और हमें शहीदों के परिवारों का सम्मान करना चाहिए,उन्होंने कहा कि आज देश में जश्न का माहौल ओर ओर देश विकास की ओर अग्रसर है।इस अवसर पर शिव शक्ति व्यापार मंडल ने भंडारे का आयोजन किया।इस मौके पर मांधाता गिरि,मधुकांत गिरि,राजेश शर्मा,बोबी गिरि,संदीप प्रजापति,पार्षद सूर्यकांत शर्मा,लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, व्यापारी नेता शिवकुमार कश्यप,सुनील सेठी,अजय अरोड़ा, चांद गिरि, डा प्रेमप्रकाश,विदित शर्मा ,पूर्व पार्षद विनीत जोली,विनेश शर्मा,राजीव भट्ट,राजेश सुखीजा,दीपक कुमार,आशु कंडपाल,संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी,अंकेश भाटी,विशाल गुप्ता,प्रमोद गिरि सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
