
हरि न्यूज
नजीबाबाद।भाजपा नेताओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नजीबाबाद विधानसभा में विभिन्न मंदिरों, आश्रमों पर जाकर गुरुजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया इस अवसर पर जिला मंत्री बलराज त्यागी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म संस्कृति में गुरु शिष्य परम्परा को मजबूत करती है।

सनातन संस्कृति में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में गुरु मे गु का अर्थ अन्धकार या अज्ञान और रू का अर्थ प्रकाश (अन्धकार का निरोधक) । अर्थात् अज्ञान को हटा कर प्रकाश (ज्ञान) की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता हैं। भाजपा सोशल मीडिया पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रमुख रितेश सैन ने बताया कि गुरू की कृपा से ईश्वर का साक्षात्कार होता है गुरू की कृपा के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है।

आदिगुरु परमेश्वर शिव दक्षिणामूर्ति रूप में समस्त ऋषि मुनि को शिष्य के रूप शिवज्ञान प्रदान किया था। उनका स्मरण रखते हुए गुरुपूर्णिमा मानाया जाता है। गुरु पूर्णिमा उन सभी आध्यात्मिक और अकादमिक गुरुजनों को समर्पित परम्परा है जिन्होंने कर्म योग आधारित व्यक्तित्व विकास और प्रबुद्ध करने, बहुत कम

अथवा बिना किसी मौद्रिक खर्चे के अपनी बुद्धिमता को साझा करने के लिए तैयार हों। इसको भारत, नेपाल और भूटान में हिन्दू, जैन और बोद्ध धर्म के अनुयायी उत्सव के रूप में मनाते हैं। यह पर्व हिन्दू, बौद्ध और जैन अपने आध्यात्मिक शिक्षकों / अधिनायकों के सम्मान और उन्हें अपनी कृतज्ञता दिखाने के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू पंचांग के हिन्दू माह आषाढ़ की पूर्णिमा (जून-जुलाई) मनाया जाता है।इस उत्सव को महात्मा गांधी ने अपने आध्यात्मिक गुरु श्रीमद राजचन्द्र सम्मान देने के लिए पुनर्जीवित किया। ऐसा भी माना जाता है कि व्यास पूर्णिमा वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है गुरु पूजन कार्यक्रम में जिला मंत्री बलराज त्यागी भागूवाला मंडल अध्यक्ष कमल सैनी मंडल महामंत्री कपिल राजपूत मयंक चौहान पूर्व जिलामंत्री ओमकार सिंह अमन राजपूत गजरौला पाईमार मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय पंडित शशिनाथ कालूराम भारती पंडित हरमेंद्र कुमार ने शॉल ओढ़कर संतो गुरुजनों का आशीर्वाद लिया।