
हरि न्यूज
मुरादाबाद।तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के नाम एक और बड़ी उपलब्धि आई है। टीएमयू ने इंजीनियरिंग श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित आर वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग- 2025 में 130वां स्थान हासिल किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों की लीग में टीएमयू की साख को चिह्नित करती है, जो अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार और समग्र विकास के लिए टीएमयू की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह रैंकिंग जो शैक्षणिक प्रतिष्ठा, अनुसंधान आउटपुट, छात्र संतुष्टि उद्योग इंटरफेस, इंजीनियरिंग एवम् प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी ढांचा आदि का प्रतिफल है। टीएमयू के चांसलर श्री सुरेश जैन बोले, यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह रैंकिंग टीएमयू परिवार के प्रत्येक सदस्य की निरंतर कड़ी मेहनत, दृढ़ता और तालमेल को दर्शाती है।
ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन का मानना है, यह उपलब्धि इंजीनियरिंग शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। यह हमें अकादमिक उत्कृष्टता की अपनी खोज जारी रखने के लिए प्रेरित करती है। टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, यह उपलब्धि हमारे संकाय, कर्मचारियों और छात्रों के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम है, जो विश्वविद्यालय के मूल्यों और मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वीसी प्रो. वीके जैन कहते हैं, टीएमयू निरंतर नवाचार, अनुसंधान और छात्र-केंद्रित शिक्षा के माध्यम से भविष्य की रैंकिंग में और भी ऊपर चढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।



