राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) की बैठक हुई सम्पन्न

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

हरिद्वार।राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) की बैठक का आयोजन घास मंडी बाल्मीकि बस्ती ज्वालापुर में किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय कामगार सेना (भारत) मजदूरों, किसानों की लड़ाई लड़ रही है। जहां पर भी कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों का शोषण होता है वहां संगठन सदैव शोषितों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका में कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पप्पु खैरवाल को प्रदेश महामंत्री, शीतल चंचल शाखा शहर अध्यक्ष, अमित छाछर शाखा शहर महामंत्री, किशोर कुमार जिलाध्यक्ष, विकास पेवल शहर शाखा उपाध्यक्ष, सुशील कुमार और दीपक कुमार शहर शाखा संगठन मंत्री, कौशल्या चंचल महिला मोर्चा शहर शाखा सचिव, उपाध्यक्ष रजनी, सुनीता चंचल महामंत्री, सरिता को उप महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार व्याप्त है। मृतक आश्रितों को न्याय नहीं मिल रहा। संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। अधिकारी ही निगम को लूटने का कार्य कर रहे। दिनों दिन भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में धनेश छाछर, बल्लू, राजेश, हरेंद्र, नीरज, अमित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *