भाजपा नांगल सोती मंडल ने किया”शक्ति केंद्र चौपाल”का आयोजन

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

नांगल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में केंद्र में सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नजीबाबाद विधानसभा के नांगल सोती मंडल में शक्ति केंद्र सराय आलम में “शक्ति केंद्र चौपाल” का आयोजन किया गया। नांगल सोती मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत ने शक्ति केंद्र चौपाल को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों व विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार में जानकारी दी।

इस मौके पर भाजपा युवा नेता अवनीश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ धारा 370हटाई गई,ओर अभी हाल ही में आतंकवाद का खत्मा कर मिशन सिंदूर कामयाब किया गया प्रदेश गुंडा मुक्त है।कार्यक्रम में नांगल सोती मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत,मंडल महामंत्री तपेश्वर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष बुनकर प्रकोष्ठ ओमकार आजाद,भाजपा नेता अवनीश जोशी का भी रहना हुआ।कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र कश्यप तथा बूथ अध्यक्ष अर्जुन के साथ काफ़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *