
महामंडलेश्वर डॉ राधा गिरि माता के सानिध्य सिद्ध बाबा अमीर गिरि धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण से स्थापित की गयी ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज की मूर्ति
हरि न्यूज
हरिद्वार,5जून।गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सप्तसरोवर स्थित सिद्ध बाबा अमीर गिरि धाम आश्रम की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डा.राधा गिरि के संयोजन और संत समाज की उपस्थिति में आयोजित गुरूदेव मूर्ति स्थापना एवं महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना और महादेव शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि बाल योगी ब्रह्मलीन श्रीमहंत स्वामी विनोद गिरि महाराज दिव्य संत थे। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरि महाराज संत समाज की धरोहर थे। उनकी शिष्या महामंडलेश्वर साध्वी राधा गिरि अपने गुरू के पदचिन्हों पर चलते हुए जिस प्रकार समाज को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा दे रही हैं।उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल व राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि संत महापुरूष समस्त समाज के लिए पूज्यनीय हैं। ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरि महाराज ने समाज कल्याण में अहम भूमिका निभायी। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मानव कल्याण का संकल्प लेना चाहिए। महामंडलेश्वर डा.राधा गिरि महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य गुरूदेव ब्रह्मलीन स्वामी विनोद गिरि महाराज से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज में धर्म और अध्यात्म का प्रचार प्रसार तथा आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, स्वामी रामेश्वर पुरी, महंत आराधना गिरि, महंत अरूण गिरि महंत राजेश गिरि, महंत केशव गिरि, स्वामी सहजानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी कमलेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर डॉ प्रेमानंद,स्वामी राममुनि महाराज,स्वामी जमनादास महाराज, स्वामी गगनदेव गिरि,निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह, संत जगजीत सिंह,महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि, स्वामी दिनेश दास, महंत दुर्गादास, चौधरी करतार सिंह खारी, अजय खारी, सुरजीत गहरवार, उदयवीर सिंह, सत्यप्रकाश जखमोला,महंत राजेश गिरि, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला,मनोज जखमोला सहित बड़ी संख्या में संतजन व श्रद्धालु मौजूद रहे।