रिद्धि सिद्धि के दाता हैं भगवान गणेश-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज/प्रमोद गिरि
हरिद्वार, 7 सितम्बर। कनखल सन्यास रोड़ स्थित श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने भगवान गणेश का पूजन कर लोककल्याण की कामना की।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। श्रीमहंत सत्यम गिरी ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा से जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। भगवान गणेश ने अपने माता पिता भगवान शिव और देवी पार्वती की परिक्रमा कर सभी देवताओं में प्रथम पूज्य होने का गौरव हासिल किया। सभी को इससे प्रेरणा लेकर माता पिता की सेवा करनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को पूर्ण विधि विधान से भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए। महंत बलराम भारती ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर महंत पुरूषोत्तम गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती, महंत विष्णु दास, महंत दुर्गादास, महंत निर्भय सिंह, महंत राघवेंद्र दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी चिदविलासानंद, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सुतिक्षण मुनि, स्वामी दिनेश दास सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *