
हरि न्यूज
हरिद्वार। शिक्षा चिकित्सा और सामाजिक कार्यों को समर्पित संस्था सुप्रयास ने शैक्षिक वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से अशक्त किन्तु प्रतिभावान चयनित छात्रों के विद्यालयों में शेष छःमाह का शिक्षा शुल्क 11नवंबर से छात्रों के सम्पूर्ण वर्ष की फीस जमा कराना प्रारम्भ कर दिया है।कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मित्तल सचिव रमेश रतूड़ी, नीरज ममगई सचिव कन्या विवाह समिति सोमित डे जी सचिव शिक्षा समिति, बाबूराम त्यागी सदस्य सुप्रयास एवं संस्था महामंत्री डॉ सत्यनारायण शर्मा_ द्वारा शिवा नेशनल स्कूल, ए. एन. डी. पब्लिक स्कूल हरिपुर कलां, तथा पार्थ सारथी पब्लिक स्कूल खड़खड़ी में अध्ययनरत छात्रों की छः माह की फीस जमा की गई।सुप्रयास के महामंत्री डा सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि शिवा नेशनल स्कूल, हरिपुर कलां, जि. देहरादून :- ₹40600/-( चालीस हजार छः सौ रुपए),*ए एन डी पब्लिक स्कूल, हरिपुर कलां, जि. देहरादून:- ₹34650 /-( चौंतीस हजार छह सौ पचास रुपये),सरस्वती विद्या मन्दिर मायापुर , हरिद्वार ₹13950/-( तेरह हजार नो सौ पचास रुपये) तथा पार्थसारथी प्रोग्रेसिव स्कूल खड़खडी , हरिद्वार :₹ 13360/- ( तेरह हजार तीन सौ साथ रुपये ) चेक द्वारा प्रदान किये गए।
पार्थ सारथी प्रोग्रेसिव स्कूल से सुप्रयास द्वारा इस वर्ष चार छात्रों का चयन किया गया था, स्कूल प्रबंधन द्वारा संस्था के उद्देश्यों की महत्ता व आर्थिक संसाधनों की न्यूनता को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष भी तीन छात्राओं का शिक्षा शुल्क न लेकर संस्था को अपना सहयोग प्रदान किया , केवल एक छात्र का ही वार्षिक शुल्क लिया गया है।इस मौके पर सुप्रयास परिवार ने पार्थ सारथी प्रोग्रेसिव स्कूल के प्रबंधक हरीश भदुला का हृदय से आभार प्रकट किया।
