ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण दास महाराज को संतो महंतो एवं श्रद्धालु शिष्यों भक्तों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हरिद्वार

ब्रह्मलीन स्वामी सीताशरण दास महाराज का समूचा जीवन यज्ञ और समाज कल्याण को रहा समर्पित:मदन कौशिक

हरि न्यूज

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार भीमगोड़ा स्थित श्री रामदेव बाबा आश्रम चेरिटेबल ट्रस्ट के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण दास महाराज फलाहारी बाबा के ब्रह्मलीन होने पर गुसाई गली आश्रम से संतो महंतो एवं श्रद्धालु शिष्यों भक्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ब्रह्मलीन स्वामी सीताशरण दास महाराज की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा गुसाई गली भीमगोड़ा खड़खड़ी होते हुए श्मशान घाट खड़खड़ी में संपन्न हुई। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण दास महाराज को ज्येष्ठ पुत्र गंगनाथ मिश्रा ने मुखाग्नि दी।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने ब्रह्मलीन स्वामी सीताशरण दास महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी सीताशरण दास महाराज का समूचा जीवन गौ, गंगा,गीता,यज्ञ और समाज कल्याण को समर्पित रहा।उन्होंने यज्ञ क माध्यम से गुसाई गली क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान ने कहा कि ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी सीताशरण महाराज फलाहारी बाबा ने क्षेत्र को यज्ञ के माध्यम से ऊर्जावान बनाया और लोगों धर्म मार्ग बताकर क्षेत्र का कल्याण किया।


इस अवसर पर अरुण शुक्ला,कथा व्यास शैलेश कृष्ण शास्त्री,विशाल मिश्रा,विश्वनाथ झा,संजय झा,धीरू झा,केशव झा,प्रयांश,कृष्ण कुमार झा,पप्पू मिश्रा,रमेश चंद जांगडा,रामप्रकाश ,अनिल चौरसिया,शत्रुघ्न गिरि,सतीश शर्मा,नंद कुमार नंदा ,मधुकांत गिरि,कुलदीप गिरि,मुन्नू गिरि,महंत सलोचना गिरि,मोहन ,संजीव कुमार,के खतौली,नवरत्न गिरि,बलवीर कंबोज,पंडित बलराम प्रसाद शास्त्री,जेपी बडोनी,सुंदर ,रमेश रतूड़ी,प्रमोद गिरि,मुरलीधर नौटियाल,अशोक शर्मा, डा अशोक गिरि,ललिता अरोड़ा,सोनिया,अरोड़ा, सुनिल अरोड़ा,हंसराज अरोड़ा,महेश गिरि,लक्ष्मी दास,विनोद भट्ट,वैभव प्रताप नारायण,सागर मिश्रा,पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट,लखनलाल चौहान,ललित रावत,लक्ष्मण दास,विशाल मिश्रा,सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों शिष्यों ने ब्रह्मलीन स्वामी सीताशरण दास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *