
महंत सतीश गिरि के संयोजन में किया गया वृहद स्तर पर वृक्षारोपण
हरि न्यूज
हरिद्वार।माता अंजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष महंत सतीश गिरि महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण अभियान में वायुमंडल को शुद्ध वायु प्रदान करने वाले वृक्ष में पीपल ,पिलखन,बरगद, अन्य किस्म के पैड लगाए गए।

माता अंजनी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष महंत सतीश गिरि महाराज ने कहा कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ घुटन भरी जिंदगी से छुटकारा पाओ।उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन काल में कम से कम पांच पेड़ जरूर लगाने चाहिए और वृक्षों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए।इस मौके पर हरीश गिरि,गिरीश गिरि,समस्त मंदिर ट्रस्ट के पुजारी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।