दुष्यन्त कुमार को फिर मिली हिन्दी में 3 मानद उपाधियां और सम्मान

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज

अमरोहा।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक क्षेत्र में कई सम्मान और मानद उपाधियां प्राप्त करने वाले शिक्षक कवि एवं लेखक दुष्यन्त कुमार को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया। नेपाल के लुंबिनी में 11 नवंबर से 17 नवंबर तक 4 अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिताएं संपन्न की गई। इन अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिताओ में अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर के गांव तरारा के रहने वाले लेखन में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक सम्मान प्राप्त करने वाले दुष्यन्त कुमार को “हिन्दी काव्य शिरोमणि, हिन्दी आइडल, विश्व हिन्दी भूषण” तीन मानद उपाधियों तथा “नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया।

देश विदेश के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा नेपाल भारत मैत्री सम्बंध विकास के लिए “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” द्वारा आयोजित किए गए “वैश्विक हिन्दी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता, साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता और हिन्दी हैं हम अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता” में शिक्षक कवि एवं लेखक दुष्यन्त कुमार को “हिन्दी काव्य शिरोमणि, हिन्दी आईडल, विश्व हिन्दी भूषण” की मानद उपाधियों”तथा “नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। कवि तथा लेखक दुष्यन्त कुमार की अब तक सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं तथा साहित्य सृजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर के मिल चुके हैं।
“शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” द्वारा आयोजित इन हिन्दी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 1240,982,370 और 317 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और इनमें से प्रत्येक प्रतियोगिता में 100,120, 70,60 प्रतिभागियों की कविताओं को उत्कृष्ट घोषित कर 11 नवंबर से 17 नबम्वर तक चारों प्रतियोगिताओं को संपन्न कराकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कविता प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष “श्री आनन्दगिरि मायालु जी” ने कहा – “शिक्षक कवि एवं लेखक दुष्यन्त कुमार अमरोहा जिले के ख्याति प्राप्त कवि तथा लेखक हैं इनकी रचनाओं में समाज को जागृत करने वाले और सच्चाई से परिपूर्ण संदेश होते हैं। ऐसे रचनाकारों से समाज की भलाई होती है तथा ऐसे योग्य रचनाकारों को राज्य की ओर से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।”
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपने साहित्यिक गतिविधियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है। संस्था विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करती आयी है।
सम्मान ग्रहण करते हुए शिक्षक कवि एवं लेखक दुष्यन्त कुमार ने कहा – “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” हम सब नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आयी है जो प्रशंसनीय है। संस्था पूर्ण निष्ठा से भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के विकास हेतु कार्य करती आयी है। संस्था का आभार व्यक्त करता हूं।”
नेपाल देश की संस्था द्वारा प्रदान किए गए सम्मान कवि , लेखक, साहित्यकार, शिक्षक, पी एच डी शोध छात्र तथा अन्य क्षेत्र के विद्वानों के लिए बहु उपयोगी साबित होती आयी है। इसी दौरान “विचारक्रांति साहित्य सेवा संस्थान सिंगरौली(म.प्र.) के अध्यक्ष “राजकुमार जायसवाल” द्वारा भी “उत्कृष्ट रचनाकार सम्मान” से भी सम्मानित किया गया।
दुष्यन्त कुमार की दो खुद की किताबें और नौ साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, और लगातार इस क्षेत्र में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *