सनातन धर्म और संस्कृति को अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहा हैं संत समाज:श्रीमहंत रविंद्रपुरी

उत्तराखंड हरिद्वार

संतों महंतो महामंडलेश्वर के सानिध्य में स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज को ओढ़ाई गई महंताई चादर

हरि न्यूज/प्रमोद गिरि

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की धार्मिक संस्था श्री चंदन कृष्ण आश्रम खड़खड़ी में स्वामी अखंडानंद महाराज ऋषिकेष की अध्यक्षता में ब्रह्मलीन किशोरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्री चंदन कृष्ण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्ण स्वरूप महाराज को संतो महंतों महामण्डलेश्वरों ने महंताई चादर ओढ़ाई। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को अग्रसर करने में संत महंत अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन किशोरी देवी ने जीवन पर्यंत सनातन संस्कृति को अग्रसर करने में अपनी हर तरह से जिम्मेदारी निभाई।

उन्होंने कहा कि संतो महंतो का समूचा जीवन सनातन संस्कृति और धर्म को संरक्षित संवर्धित करने लगा रहता है।संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राम मुनि महाराज ने कहा कि श्री चंदन कृष्ण आश्रम के परमाध्यक्ष महंत कृष्ण स्वरूप महाराज का समूचा जीवन सनातन धर्म को समर्पित रहता है वे हर समय सनातन धर्म संस्कृति को अग्रसर करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते है और श्रद्धालु भक्तों को हिंदू धर्म संस्कृति से जुड़कर उसका संरक्षण की बात बात कहते हैं।उनके महंत पद पर आसीन होने से आश्रम की सभी स्थिति अब ओर बेहतर होगी और सनातन धर्म संस्कृति मजबूत होगी।इस मौके पर महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज स्वामी राम मुनि, महामंडलेश्वर चिदविलासानंद सरस्वती,महंत सूरज दास, संत रविन्द्रदास,स्वामी प्रेमानंद,जमुना गिरि,रमेशानंद,स्वामी योगेंद्रानंद,रामेश्वर गिरि,शुक्र गिरि,स्वामी रामचरण दास,स्वामी कमल मुनि,महंत जीत सिंह,नगर निगम निवर्तमान पार्षद अनिरुद्धभाटी,अनुराधा,सरोज,मुकेश,राधा, उमेशानंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *