
सातवाँ दिवस
*माँ कालरात्रि*
विधा-वर्ण पिरामिड
माँ
शक्ति
मिसाल
कालरात्रि
माता की जय
साधक का मन
सहसार चक्र से
ब्रह्मांड सिद्धियां पट
खोलती काली महाकाली l (1)
हैं
नाम
अनेकों
संसार में
माता भैरवी
चंडी-महाकाली
भैरवी-भद्रकाली
चामुंडा विनाशकारी
नामानुसार न्याय करे (2)
हे
माता
पसंद
चिक्की-खीर
गुड़ से बनी
भेंट करो उसे
ये मेवा – कुमकुम
नीला रंग देखकर
बहुत ही हर्षित होती l(3)
वो
माता
हमारी
कालरात्रि
पूजा पाठ से
भय – रोग- मुक्ति
ब्रह्मांड की सिद्धि के
द्वार खुलने लगते
आध्यात्मिक शक्तिमिलती। (4)
हे
माता
तुम्हारा
रूप बड़ा
भयानक है
वाहन गर्दभ
गले में मुंड माला
बिजली से चमकते
त्रिनेत्र बिखरे बाल हैं (5)
*(हाइकुकार)*
अब्दुल सलाम कुरैशी
जिला-गुना (म.प्र.)




