
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य सपा नेता रामप्रताप यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। बिजली, पानी और दवाओं के वितरण में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस का रवैया जनता के प्रति तानाशाही पूर्ण हो चुका है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।हरिद्वार सपा कार्यालय पहुंचने राम प्रसाद यादव का वरिष्ठ सपा नेता ओर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया।
इस दौरान उत्तराखंड के सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी, मुख्तार अहमद, प्रदीप कुमार सुभाष, सागर और महेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उत्तराखंड के सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और आयोग को अपनी साख बचाने के लिए पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सपा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।



