
रिद्धि-सिद्धि के दाता है भगवान श्री गणेश : अनिरूद्ध भाटी
हवन, पूजन व भण्डारे के पश्चात सायंकाल निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हरि न्यूज
हरिद्वार, 18 सितम्बर। निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउण्ड में भव्य 17वां गणपति महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। 14 सितम्बर को मूर्ति स्थापना से प्रारम्भ हुआ गणपति महोत्सव आज हवन, पूजन व भण्डारे के साथ भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। देर सायंकाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।
17वें गणपति महोत्सव के विशिष्ट अतिथि भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने गणेश पूजन व हवन के पश्चात महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता है। भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता हैं। उनके पूजन, वंदन से निश्चित रूप से हमारा जीवन खुशहाल होकर सार्थक दिशा की ओर अग्रसर होता है। उन्हांेने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में भगवान शिव की ससुराल है। इस नाते भगवान गणेश की ननिहाल भी हरिद्वार है, ऐसे में तीर्थनगरी में किया गया गणेश पूजन विशेष फलदायी होता है। उन्हांेने कहा कि भव्य आयोजन के लिए निर्मल गणपति संघ बधाई का पात्र है। संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जौनी अरोड़ा व महामंत्री नीरज जैन के नेतृत्व में समूची टीम आयोजन को भव्य रूप देकर चार चांद लगा रही हैं।

निर्मल गणपति संघ के अध्यक्ष जौनी अरोड़ा व महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 17 वर्षों से भव्यतापूर्वक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्था जहां विधि-विधान से गणेश पूजन, शोभायात्रा का आयोजन करती है, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को सार्थक मंच भी प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद सचिन कुमार, राघव ठाकुर, संजय पाल, अंकुर राजपूत, नितिन गिरि, गोपी सैनी समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में संयोजक रमेशचन्द जोशी, अनिल अरोड़ा, नरेश शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जौनी अरोड़ा, महामंत्री नीरज जैन, सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, उपाध्यक्ष सोहन सिंह एड., अरविन्द अग्रवाल, मुकेश मनोचा, अमन यादव, मुख्य सलाहकार अविनाश, संगठन मंत्री मोनू गर्ग, सलाहकार अमित गर्ग, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, मंत्री मयंक ठाकुर, दीपक कुमार ‘सिन्नू’ ने अपना सहयोग प्रदान किया।
