
हरि न्यूज
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 137वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उत्साहपूर्वक सुना।
नजीबाबाद विधानसभा के भागूवाला मंडल के अंतर्गत सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। बूथ संख्या 116 राजाराम पुर तुलसी पर चेयरपर्सन किसान सहकारी समिति लिमिटेड श्रीमती सनोज देवी के आवास पर, बूथ संख्या 117 मुस्सेपुर पर, बूथ संख्या 118 शेखपुरा आलम में चमन सिंह के आवास पर, बूथ संख्या 119 हरिओम सिंह के आवास पर, बूथ संख्या 120 लाहक खुर्द सहदेव प्रजापति के आवास पर, बूथ संख्या 121 राजू गुप्ता के आवास पर, बूथ संख्या 122 शिवराज सिंह के आवास पर, बूथ संख्या 123 साहबपुरा उमराव सिंह में बूथ अध्यक्ष कोमल सिंह के आवास पर मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, समाज सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को कार्यकर्ताओं ने प्रेरणादायक बताया।
चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर अपने-अपने बूथ पर मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, महामंत्री कपिल राजपूत, सचिन देशवाल, अनुज चौधरी,नौबाहर सिंह, मुकेश गुप्ता,रेशम सिंह ने शिवराज सिंह, अमित गुप्ता, राजू गुप्ता, करण सिंह चौहान, चौधरी ईशम सिंह, सहदेव प्रजापति, कोमल सैनी, हरिओम सिंह, चमन सिंह, बेबी रानी, राजबाला देवी, तनिष्का सिंह, युवी चौधरी, अन्या सिंह आदि ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सुना।
