
हरि न्यूज
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 137वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने-अपने बूथों पर उत्साह और ध्यानपूर्वक सुना। गजरौला पाईमार मंडल के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, समाज सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि “मन की बात” देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
गजरौला पाईमार मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बलराज त्यागी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख एवं ततारपुर लालू-2 शक्ति केंद्र के प्रभारी रितेश सैन, गजरौला पाईमार मंडल के उपाध्यक्ष पिंकुर रघुवंशी, करणवीर सिंह, अंकित, सचिन, मनदीप, अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रेय, मंडल महामंत्री रोशन सिंह, शिवम चौहान, अनुज वशिष्ठ, कपिल चौधरी, अनुज चौहान, दयाराम सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करने वाले हैं तथा पार्टी कार्यकर्ता इन संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
