
मनोज जखमोला को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया भरोसा
हरि न्यूज
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पार्टी की प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर कला गांव निवासी युवा नेता मनोज जखमोला को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोज जखमोला की नियुक्ति से उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मनोज जखमोला को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन की नीतियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की विकासपरक नीतियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा नेतृत्व के रूप में मनोज जखमोला पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा में प्रवक्ता की जिम्मेदारी संगठन और सरकार की नीतियों को जनता एवं मीडिया के समक्ष मजबूती से रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में मनोज जखमोला की नियुक्ति को युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर कला से आने वाले मनोज जखमोला लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहकर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की चर्चा क्षेत्र में भी बनी हुई है।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
मनोज जखमोला की नियुक्ति पर समाज सेवी एवं श्री रामलीला समिति हरिपुर कला के अध्यक्ष मनोज शर्मा जीएमडी ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए प्रदेश नेत्र का नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि मनोज ज़ख्मोला भाजपा के समर्पित कार्य करता है और समाज के सुख दुख में खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं भाजपा ने उन्हें प्रदेश बनाकर भाजपा की स्वच्छ छवि सबका साथ, सब का विश्वास, सबका विकास की मनसा को धरातल पर उतरने का काम किया है।इस मौके पर युवा नेता दीपांशु विद्यार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं युवा ऊर्जा से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

