
*नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए गए लाइसेंस धारक लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न किया जाना अन्याय पूर्ण: संजय चोपड़ा
हरि न्यूज
हरिद्वार।अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम प्रशासन द्वारा रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके स्थानीय कारोबार से हटाए जाने के विरोध में आंदोलन के पांचवें दिन रोड़ी बेल वाला प्रांगण में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सभा का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईमेल द्वारा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार पूर्व के चिन्हित रोड़ी बेल वाला में 600 के वेंडिंग जोन को विकसित किए जाने के साथ कारोबार की अनुमति की मांग को प्रमुखता से दोहराया लघु व्यापारी संगठनों की सामूहिक सभा में तय किया गया आगामी 7 जुलाई को जन समर्थन के साथ उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के क्रियान्वन की मांग को लेकर नगर निगम का घेराव आंदोलन को और गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने रोड़ी बेल वाला के लघु व्यापारियों का समर्थन करते हुए कहा वर्ष 2018 में नगर निगम प्रशासन द्वारा समस्त रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में सर्वे कराकर 725 स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम में पंजीकृत किया हुआ है और हर वित्तीय वर्ष के दौरान लाईसेंस विक्रिया प्रमाण पत्र भी नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्गत किए जाते रहे हैं उन्होंने कहा नगर निगम के लाइसेंस धारक रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के सभी स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को पूर्व से चिन्हित 600 के वेंडिंग जोन में समाहित किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा अतिक्रमण के नाम पर लाइसेंस प्राप्त स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाना उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली का घोर उल्लंघन है संजय चोपड़ा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी शीघ्र ही रोड़ी बेल वाला क्षेत्र के पंजीकृत लघु व्यापारियों को एक सप्ताह के के भीतर व्यवस्थित व स्थापित नहीं किया जाता है तो आगामी 7 जुलाई को पहले नगर निगम का घेराव किया जाएगा उसके उपरांत मेला भवन का यदि लघु व्यापारियों की मांगों के प्रति उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो देहरादून पहुंचकर सचिवालय का घेराव कर अपनी न्याय संगत मांगों को दोहराया जाएगा।
लघु व्यापारियों की सामूहिक सभा को संबोधित करते फेरी समिति सदस्य नरेश तोमर कमल सिंह, आशा देवी, सुमन गुप्ता लघु व्यापारी नेता नीतीश अग्रवाल, कपिल गर्ग, दारा सिंह ,हरिद्वार लाल ,चंदन रावत, मनीष शर्मा ,विमल कुमार ,शिव कुमार गुप्ता, शिव कुमार ठाकुर, कपिल, रविंद्र, सचिन, राहुल, बबलू, विक्की, विपिन, अनुज हरिद्वारी, अवधेश, अजीत, सतपाल, मनोज, मिंटू यादव, अशोक, सत्यपाल, इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
