
हरि न्यूज
हरिद्वार। श्री कृष्ण कृपा धाम, भीमगोड़ा में आयोजित गीता ज्ञान, गीता ध्यान एवं श्रीमद्भगवद्गीता अनुष्ठान के दौरान उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने धाम के परमाध्यक्ष गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के श्रीमुख से गीता का सार श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। गीता मनुष्य को कर्तव्य, नैतिकता, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति हर परिस्थिति में संतुलित एवं सफल जीवन जी सकता है।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान को सरल एवं सहज भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है तथा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का विस्तार हो रहा है।
कार्यक्रम में गुलशन चुग, प्रदीप कपूर, सचिन गर्ग, सुमेधा कटारिया, राजा नागपाल, अशोक चावला, किशोर अग्रवाल, डॉ. सम्राट, अजय मलिक, राजकुमार विज एवं पवन किनरा सुनील ग्रोवर सागर गुप्ता अशोक गिरी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
