
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तराखंड प्रदेश में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों का मात्र एक संगठन लघु व्यापार एसो के तीन वर्षीय से चुनाव हुए संपन्न चुनावी सभा में संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसो की सदस्यता लेकर संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल शर्मा संयोजक तेज प्रकाश साहू, राजेश खुराना, संजय बंसल ,लालचंद गुप्ता की संयुक्त अगवाई में शुक्रवार प्रात 10:00 बजे स्थान गंगा सवेरा स्टैंड एंड कैफे के सभागार में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के लघु व्यापारी स्ट्रीट वेंडर संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ तीन वर्षीय चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया चुनाव प्रक्रिया के दौरान चार नामांकन पत्रों पर आवेदन किया गया जिसमें नौवीं बार सभी की सहमति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा चुने गए प्रदेश महामंत्री राजकुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष पं मनीष शर्मा सहायक कोषाध्यक्ष सचिन राजपूत को चुनाव समिति द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर निर्विरोध निर्वाचित लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2002 से उत्तराखंड राज्य बन जाने के उपरांत प्रदेश भर में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को संगठित कर संघर्ष करते चले आ रहे हैं फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स के संघर्ष की बदौलत पूर्व में 25 मई 2016 को उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली शासन आदेश राज्य के सभी नगर निगम को निर्गत कराया गया आज प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत उत्तराखंड के सभी जिलों में स्थानीय नगर निगम नगर पालिकाओं द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किया जा रहा है संजय चोपड़ा द्वारा चुनाव प्रबंधन कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित कर सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
व्यापार संगठन की चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते विकास सक्सेना ,मधुबन सिंह, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र गिरी, चरणजीत, चक्रवर्ती सिंह चौहान, कपिल सिंह, नीतीश अग्रवाल, सचिन राजपूत ,मोहनलाल ,पवन सिंह, सुनील कुकरेती, फूल सिंह, मनीष कुमार, ओमप्रकाश भाटिया, विजय गुप्ता,भोला यादव ,ओम प्रकाश सिंह, उमेश कुमार, आजम अंसारी ,धर्मपाल, जय भगवान, रणवीर सिंह, सुभाष कुमार, सुमन गुप्ता ,आशा देवी, अंजू पाल, सुनीता चौहान ,सनी मिश्रा, बबीता देवी आदि भारी तादाद में लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संगठन की चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
