
*मृतक की शिनाख्त के किये जा रहे है प्रयास
*शिनाख्त नहीं होने पर मृतक को न्याय दिलाने के लिए पुलिस स्वयं बनी वादी
*मृतक एवं मारने वाला दोनों थे अज्ञात
*CCTV व सघन चेकिंग से घटना का अनावरण कर अज्ञात अभियुक्त को किया गिफ्तार
*अश्लील हरकत करने का प्रयास बना हत्या का कारण
हरि न्यूज
हरिद्वार। 25मार्च को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में 02 लोगों में लडाई हो रही है और एक लड़का दूसरे आदमी के सिर पर पत्थर मार रहा है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार मय पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे तो मौके पर देखा कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र- लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही थी लहूलुहान अवस्था मे पड़ा हुआ था जिसको प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से उच्चाधिकारियों को प्रभारी निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार द्वारा मृतक की शिनाख्त एवं अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी तथा मृतक की शिनाख्त न होने का कारण पुलिस को स्वयं वादी बनकर अभियोग पंजीकृत कराने हेतु निर्देर्शित किया गया। पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनकर मु0अ0सं0-147/2026 धारा-103(1) BNS पंजीकृत कराया गया। तब पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार द्वारा घटना का अनावरण करने के लिये टीमें गठित की गईं तथा साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मोके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा साक्ष्य संकलित किये गए व अन्य गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा आसपास गंगाघाटों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व पार्किंग में चेकिंग करवाई गई तो घटना में सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संधिग्ध व्यक्ति ललतारा पुल से बजरंगी ई-रिक्शा स्टेशन को जाने वाले रास्ते के दाहिनीं और बने खोखे के पास दिखाई दिया। जिसको टीम द्वारा मोके पर ही पकड़ लिया और घटना के समंध में जानकारी की गई तो पकड़े गए लड़के ने अपना नाम संजीव पुत्र नरेश निवासी- सिरसी रहमतपुर थाना मैनाढेर जिला संभल उत्तर प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष और बताया कि मैं इस आदमी के साथ लगभग15 दिन से है औऱ हम साथ मे कूड़ा बीनते थे आज हमने साथ शराब पी थी औऱ पेड़ के नीचे सो रहे थे तो यह मेरे साथ यह गलत काम करने की कोशिश करने लगा तो मैंने 3-4 बार मना किया लेकिन यह मान नही रह था इसको ज्यादा नशा हो रहा था और जबरदस्ती करने लगा तो मेरे द्वारा पास में पड़े पत्थर से इसके सिर पर 02 से 03 वार किए तो इसके सिर से खून बहने लग गया तो मैं वहां से डर के कारण भाग गया था।
*बरामद -आला कतल पत्थर
*पुलिस टीम में रितेश शाह –प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार,व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी,उ0नि0 चरण सिंह चौहान,उ0नि0 संजीत कण्डारी,कानि0 निर्मल रांगड़ मौजूद रहे।
