
नजीबाबाद।आज कक्षा 9 और 11 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया जिसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या के द्वारा वार्षिक परीक्षा फल के साथ सम्मान पत्र देकर पुरस्कार किया गया।

कक्षा 11 कामर्श में तनिष्का सिंह पुत्री चौधरी ईशम सिंह ने प्रथम स्थान, भूमिका चौहान ने द्वितीय एवं अमन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा 11 बायोलॉजी में काव्य राजपूत ने प्रथम प्रभगुन ने द्वितीय तथा अवनी राजपूत ने तृतीय कक्षा 11 गणित में नव्या चौधरी ने प्रथम, यशी तोमर ने द्वितीय एवं मोहम्मद ईशान ने तृतीय कक्षा 9 ए में पूर्वी अग्रवाल पुत्री विपिन कुमार अग्रवाल, जोया मंसूरी ने द्वितीय अर्श रहमान ने तृतीय, कक्षा नौ बी में अन्या अग्रवाल ने प्रथम, अंश कश्यप ने द्वितीय तथा रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिवाच ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य समस्त छात्र-छात्राओं के शैक्षिक, सामाजिक, शारीरिक, एवं मानसिक विकास के सात सर्वांगीण विकास करके जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करना है उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेने एवं नियमित विद्यालय आने की अपील की उन्होंने कहा कि सभी छात्र और अच्छा करेंगे तो निश्चित रूप से आगामी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उच्चतम अंक पर प्राप्त करके अपने परिवार का एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे इसके लिए हम सब अध्यापक अध्यापिकाएं पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अश्विन वालिया एवं जानवी वालिया ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्राओं से और अधिक लगन मेहनत से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की लिए अभी से कड़े परिश्रम करने की अपील की इस अवसर पर भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, विपिन अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, भावना राजपूत, रुचि राजपूत, राजीव सिंह, कपिल डोडवाल, शिक्षक कुमुद कुमार, मेहुल अग्रवाल, शुभम पांडे, अंचल अग्रवाल, आशुतोष राणा, तनीषा अग्रवाल, शुभम भारद्वाज, खुशबू चौहान, मनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह,राशू सिंह, निकिता सिंह आदि उपस्थित रहे।
