
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने किया प्रतिभाग
हरि न्यूज
हरिद्वार।नगर कोतवाली क्षेत्र की खड़खड़ी पुलिस चौकी में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवाण ने की।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ब्रह्मदत्त बिजलवाण ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का पर्व है। सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

बैठक में पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी एवं व्यापारी नेता सुनील सेठी ने संयुक्त रूप से कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है।हम सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर ध्यान रखा जाए और होली का पर्व शांति पूर्ण मनाया जाए।
बैठक में उपस्थित समाजसेवी विपिन शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की शांति और सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में नागरिकों देव पांडे,समाजसेवी विपिन शर्मा, विकास शर्मा, विनेश कुमार,आशु बड़थ्वाल, प्रदीप शर्मा, रवि प्रभारी, संदीप प्रजापति, भूपेंद्र, गिरीश देवरानी,मुरलीधर नौटियाल,क्षेत्रपाल,सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर अपने सुझाव भी रखे।
अंत में चौकी प्रभारी सहित एएसआई दीपक ध्यानी,कांस्टेबल राहुल धानिक,राकेश नेगी,अरुण नेगी, मुकेश उनियाल सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
