
जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियो ने एकता का संदेश दिया

हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार के नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर में पार्षद सूर्यकान्त शर्मा के संयोजन में होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों ने फूलों की होली, अबीर-गुलाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार के नगर विधायक मदन कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि मेयर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से कहा कि होली सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर में सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों से पारस्परिक सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर समाजसेवी जनेश्वर त्यागी, स्वामी मुकेशानंद महाराज, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, प्रमोद पाल, विनय शंकर दुबे, राकेश सिंह, रामेश्वर शर्मा, धीरज झा, आशु कंडवाल, नीरज शर्मा, राजा कश्यप, इंद्र कौशिक, दयाराम जी, प्रदीप शर्मा, हेमनारायण अग्रवाल, रमेश नाथ गोस्वामी, गौरव खन्ना, विनीत शर्मा, विष्णु उपाध्याय, विशाल गौड़, अभिनव, सूरज, अमित, सोनू सैनी, नीरज तनेजा, दिनेश सैनी, रवि पाल, अनूप पाल, दीपक पंत, आदर्श पांडे, मनोज महंत, अरुण, सनी राजपूत, अश्विनी बिश्नोई, विकास राणा, ब्रजेश उपाध्याय, विनोद मिश्रा, प्रमोद रावत, अवधेश शर्मा, प्रकाश वीर सिंह, उमेश पांडे, प्रशांत पाल, सौरभ गुप्ता, आर्यन पाल, राजकुमार, चेतन खुराना, पंकज वर्मा, संदीप गोस्वामी, आदित्य यादव, रूपेश, तरुण सैनी, तुषार पाल, आशु आहूजा, मनोज पाल, सोनू ओसवाल, राजेंद्र सिंह रावत, हरीश अरोड़ा, दीपक रावत, संदीप कुमार प्रजापति, अमरपाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, सनी अरोरा, कुशल पाल, सुमित बंसल, अमन, विकास ठाकुर, वरुण निषाद, हरिओम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने अतिथियों का फूलमाला पटका पहनाकर स्वागत किया और कार्यक्रम का कुशल संचालन अमित गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक रंगोत्सव एवं पारस्परिक शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
