
गुरुदेव जगदीश मुनि महाराज ने जीवन पर्यंत समाज ओर देश की सेवा कर समाज को धर्म संस्कृति के प्रति किया जागरूक:महामंडलेश्वर राममुनि महाराज

हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज का 15वा निर्वाण दिवस समारोह संतो महंतो महामण्डलेश्वरों एवं राजनैतिक दलों एवं श्रद्धालु भक्तों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मेदांता हॉस्पिटल नोएडा एवं श्री जगदीश सेवा संघ एवं संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति भीमगोड़ा ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जिसका सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

इस मौके पर संत मंडल आश्रम भीमगोड़ा के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने जीवन पर्यंत समाज ओर देश की सेवा की ओर समाज को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी जी के द्वारा संचालित प्रकल्पों को समाज में अग्रसर किया जा रहा है।महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संतो का जीवन समाज कल्याण के लिए होता है।उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन जगदीश मुनि महाराज को समस्त हरिद्वार के सन्त समाज ने एकतरफा समर्थन कर भाजपा का विधायक बनाने में अहम भूमिका अदा की। उनके कार्यकाल में कभी किसी सन्त को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व विधायक ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन हेतु समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम किया,उन्होंने कहा कि संतों की वाणी, साधना और सेवा भाव समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से जीवन में शांति,संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भाजपा विधायक आदेश चौहान ने जगदीश मुनि महाराज के कालखंड के संघर्षों एवं राम मन्दिर आन्दोलन में मुनि जी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी जगदीश मुनि महाराज ने समूचा जीवन गौ गंगा गीता और देश भक्ति में लगाया ओर समाज को नई ऊर्जा प्रदान की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि हिंदुत्व के लिए जगदीश मुनि महाराज का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता सन्दीप सिंहानिया ने कहा कि समस्त हिन्दू समाज के लिये गुरु जी प्रेरणास्रोत है उनके विचार आज के युग में बहुत ही प्रासंगिक है। श्रद्धांजलि सम्बोधन में राम मुनि जी ने साथ बिताए हुए पुराने पलों को याद करते हुए राम जन्मभूमि के समय उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि के लिए शिला पूजन व ज्योति यात्रा निकालने में हरिद्वार से जगदीश मुनि जी ने अग्रणी भूमिका निभाई। सच्चाई एवं त्याग के पथ पर चलते हुए भाजपा के लिए नए आयाम स्थापित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज ने की एवं संचालन आचार्य अरविंद शास्त्री एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्वामी हरिहरानंद,महामंडलेश्वर स्वामी भगवत्स्वरूप,महंत राघवेन्द्र दास,महामंडलेश्वर चिदविलासानन्द, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत गोविंद दास, महंत सूर्यांश मुनि सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि,विधायक आदेश चौहान,मेयर किरण जैसल,कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा से प्रदेश महामंत्री राजबीर कश्यप, भगत नरेश बर्फानी, श्री स्वामी कुंभ ऋषि, तुलसीदास, छाजू राम महाराज, मेला राम प्रजापति पूर्व राज्य मंत्री, शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री उत्तराखंड, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, डॉक्टर के के लाम्बा हरियाणा, डॉ के के वर्मा हिमाचल, श्रीमती मुनेशपाल प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, तरुण नैयर जिला उपाध्यक्ष, पवनदीप कुमार, सुंदरलाल, शिव शंकर लाल, लाल सिंह, मांगेराम प्रजापति,अमित प्रजापति पार्षद, सतीश कुमार,ओम प्रकाश प्रजापति, लेखराज प्रजापति, विकास सिंह भगत सिंह रावत,शुभम शर्मा, सचिन प्रधान, रितेश शर्मा, अरुण चौधरी,नीरज परमार, लौकी राम प्रजापति, सत्यवान प्रबंधक संत मंडल,अदित्य प्रजापति, विवेक लोधी, प्रदीप प्रजापति, प्रवीण बर्दिया, रामलाल प्रजापति, धर्मेंद्र लोधी, राम मेहर, विनोद शर्मा सतीश प्रजापति,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर,मंडल महामंत्री देवेश ममगाईं, शंकर पाठक, डा प्रेम प्रकाश सतलेवाल एवं अन्य कार्यकर्ता गण एवं संत समाज उपस्थित रहे।
मेदान्ता अस्पताल नोएडा के प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम द्वारा आश्रम में निःशुल्क मेडिकल कैम्प में सैंकड़ों रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। डॉ विपुल रोहिला संगीत शास्त्री की टीम द्वारा मनमोहक भक्ति संगीत सारगर्भित भजनों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
