
हरि न्यूज
हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था संत मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि महाराज के 15वा निर्वाण दिवस समारोह के अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर नोएडा मेदांता हॉस्पिटल एवं श्री जगदीश सेवा संघ एवं संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति भीमगोड़ा हरिद्वार के सहयोग से 22फरवरी को सुबह10:30बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजन होगा।निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के संयोजक प्रमोद शर्मा,महेश धीमान,सत्यवान सिंह, ओ पी सिंह,विनोद शर्मा रहेंगे।
