
हरि न्यूज
नई दिल्ली/चंडीगढ़। भारतीय के अखंडता व गौरव के प्रतीक पर्व गणतंत्र दिवस को देश भर में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। नई दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था पी आई यू ट्रस्ट द्वारा इस पावन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत पाँचवें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार व हिंदी शिक्षक डॉक्टर संदीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान तथा विजेता के रूप में गणतंत्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। शिक्षक डॉक्टर संदीप कुमार की कई रचनाएँ देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं, साहित्य सृजन तथा शिक्षा विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु दर्जनों प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कवि डॉक्टर संदीप कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में स्थित द् न्यू पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ हिंदी शिक्षक हैं। इन्हें सम्मानित करते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश्वर वर्मा ने कहा – डॉक्टर संदीप कुमार का यह प्रयास देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला है। पी आई यू ट्रस्ट द्वारा आयोजित आयोजनों में डॉक्टर संदीप कुमार जैसे शिक्षक आज अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बल पर देश विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। संस्था बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को निस्वार्थ भाव से प्रोत्साहित करती आई है। संस्था अपनी ईमानदारिता और लगनशीलता से आज विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाने में सफल रही है। संस्था की ओर से डॉक्टर संदीप कुमार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

