
हरि न्यूज
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री सुनील सैनी ने कहा कि धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सीबीआई जांच की सिफारिश का निर्णय अंकिता भंडारी के माता-पिता एवं उत्तराखंड प्रदेश की देव तुल्य जनता की भावनाओं का सम्मान है।
धामी सरकार ने पहले से ही अंकिता हत्याकांड की सख्त कार्रवाई करने के साथ ही न्यायालय में मजबूत पेरवी की, सीबीआई द्वारा जांच कराने का फैसला सराहनीय है
पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रदेश में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है प्रदेश की जनता भरम पैदा करने वालों को भली भांति जानती है।
जिन लोगों ने प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की वह बेनकाब होंगे, हमेशा धामी सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप बेहतर से बेहतर निर्णय लिए हैं, उत्तराखंड राज्य शांति प्रिय है,इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताया।
