
बांग्लादेश में हिंदुओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहे और बांग्लादेश की सरकार कुछ नहीं कर रही:सूर्यकांत शर्मा
हरि न्यूज
हरिद्वार।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ समाजसेवियों ने रोष व्यक्त करते हुए हिंदू बांग्लादेशी भाई दीपु चंद्र दास एवं अमृत मंडल की बांग्लादेश में निर्मम हत्या शोक प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति हेतु माँ गंगा में दीपदान करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर नगर निगम पार्षद सूर्यकांत शर्मा ने कहा है बांग्लादेश में हिंदुओं पर खुलेआम अत्याचार हो रहा है और बांग्लादेश की सरकार खुली आंखों से ये अत्याचार देख रही हैं और अत्याचारियों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही देश ओर विदेश में मानव अधिकारों की दुहाई देने वाले लोग चुप है, हिंदुओं पर खुलेआम हो रहे अत्याचार के खिलाफ कोई धरना प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं,ये दुख का विषय है।सूरज शर्मा ने देश के यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर खुलेआम बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए कोई कड़ा कदम उठाना चाहिए जिससे हिन्दू भाइयों की रक्षा हो सके।मतृको की आत्मिक शांति हेतु अभिनव जमदग्नि,सूरज शर्मा,विशाल गौड़,पंकज जोशी,प्रमोद पाल,शोभित गुप्ता,सोनू सैनी,राजा कश्यप,श्रेष्ठ गौड़,आर्यन धस्माना,निकुंज गौड़,वंश गौड़,तनिष्क गुप्ता, अनुभव यादव,शाश्वतध्यानी,उज्ज्वल,आदित्य रयाल,उन्नत गुप्ता ने मां गंगा जी में दीप दान किया।
