विश्व अंगदान दिवस

*विश्व अंगदान दिवस* (हाइकु विधा)
(अब्दुल सलाम कुरैशी )
जिला – गुना (म.प्र.)
(1) मानव तुम
वसीयत लिख दो
अंग दान की।
(2) दीन को करो
अंग दान तुम भी
ईश्वर खुश।
(3) नेत्र दान से
इंसान पुनः देखे
नव संसार।
(4) मुस्कान देखो
अंग दान पाकर
कितना खुश।
(5) अंग दान ही
महादान होता है
पुनर्जन्म का।

