भाजपा जिलाध्यक्ष बने आशुतोष शर्मा, कार्यकताओं में जोश

उत्तराखंड

हरि न्यूज

हरिद्वार।भाजपा कार्यालय हरिद्वार में कई महीनो की मशक्कत के बाद आशुतोष शर्मा के नाम पर सहमति बनी है,भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने हरिद्वार जिलाध्यक्ष पद पर प.आशुतोष शर्मा के नाम की घोषणा की।पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का स्वागत किया। बताते चलें कि वरिष्ठ तीर्थपुरोहित आशुतोष शर्मा भाजपा के लंबे अरसे से सेवा कर रहे है और भाजपा के कई पदों पर भाजपा का नेतृत्व भी किया है आशुतोष शर्मा होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। लंबे समय से संघ और भाजपा संगठन में वे सक्रिय रहे।आशुतोष शर्मा तीर्थ पुरोहित समाज और होटल व्यवसाय से जुड़े हैं।


हाल ही में शिवालिक नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत में वे सारथी की भूमिका में रहे। लंबे संघर्षों के बाद संगठन पर उनकी नजर पड़ी। आगामी विधानसभा चुनाव और अर्धकुंभ जैसी बड़े आयोजनों पर वे पार्टी की जिले के कमान संभालेंगे। पार्टी के सभी गुटों को साथ लेकर चलना उनके लिए बड़ी चुनौती होगा।आशुतोष शर्मा एक कुशल राजनीतिक के साथ साथ मृदुभाषी मिलनसार कुशल व्यवहार के धनी हैं।

।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प.आशुतोष शर्मा को पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मदन कौशिक,विधायक आदेश चौहान,पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,सुरेश राठौर,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग,लव शर्मा,अनुज शर्मा,संजीव चौधरी,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी,राजीव भट्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान,मनोज गिरि, सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *