शिव आराधना से जीवन में आती हैं सुख शांति समृद्धि:मदन कौशिक

Uncategorized

व्यापारी नेता सुनील सेठी के संयोजन में हुई खड़खड़ेवश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर चार पहर की पूजा अर्चना

हरि न्यूज

हरिद्वार।महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं साथियों के संयोजन में खड़खड़ेवश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि चार पहर पूजा उपरांत प्रसाद भंडारे के आयोजन पर प्रसाद ग्रहण करने पोहचे मेयर किरण जैसल एवं विधायक मदन कौशिक ने कहा कि शिव की पूजा से सभी का कल्याण होता है विश्व में शिव महिमा गुणगान से खुशहाली आती है । शिव की महिमा अपार है हम इस अवसर पर भगवान से देश की खुशहाली की कामना करते है।

भगवान भोलेनाथ की भक्ति करती है जीवन का कल्याण:किरण जैसल

मेयर किरण जैसल ने सभी शिवभक्तों देशवासियों हरिद्वार वासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति जीवन का कल्याण करती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।मेयर ने हरिद्वार वासियों देश प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि खड़खड़ेश्वर महादेव मंदिर वर्षो पुराना है यहां हर वर्ष हमे हमारे साथियों का सेवा पूजा का सौभाग्य प्रभु शिव की असीम कृपा से मिलता है इस मंदिर का अलग ही महत्व है यहां भक्त की मांगी हर मनोरथ भगवान शिव पूरी करते है। कई सो सालों पुराने इस मंदिर में स्वयं भोलेनाथ विराजमान है जिनकी असीम कृपा इस क्षेत्र के साथ संपूर्ण विश्व पर है यहां एक अलौकिक दर्शन शिव के होते है और हर मनोकामना पूरी। भंडारे प्रसाद आयोजन पर मुख्य रूप से विश्वास पुरी महाराज,महानगर संरक्षक डॉक्टर श्याम पुरी, डॉ संजय पालीवाल, वरिष्ट भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, आकाश पुरी, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, वरिष्ट व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप, डा विशाल गर्ग, तेज प्रकाश साहू, संजय त्रिवाल कन्हैया खेवड़िया,हिमांशु गुप्ता,अंकेश भाटी,प्रमोद गिरी,पार्षद विदित शर्मा, महावीर वशिष्ट, वशिष्ट,अनिल वशिष्ट,कन्हैया ख़ेवरिया,  विपिन शर्मा, भूदेव शर्मा, सुनील मनोचा, पंकज माटा, ललित पुरी, डॉक्टर बत्रा, डॉक्टर प्रेमप्रकाश सतेवाल, मनोज कुमार सहित सेकडो भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *