विधायक ओम कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर की शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा

बिजनौर (यूपी)

हरि न्यूज

नजीबाबाद।विधायक ओम कुमार ने जिला अधिकारी,पुलिस अधीक्षक एव़ भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की।भाजपा विधायक नहटौर ओम कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्त कांवरियों पर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर भागूवाला बॉर्डर के पास शिविर लगाकर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बाबी की अध्यक्षता एवं चौधरी ईशम सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की तथा फल प्रसाद वितरित करके उनका स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका रुस्तम यादव, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, पूर्व प्रत्याशी राजीव अग्रवाल, चौधरी ईशम सिंह के साथ भागूवाला स्थित स्वागत शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कांवरियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिसमें उप जिलाधिकारी नजीबाबाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद, ई ओ नगर पंचायत रावत जी तथा संबंधित अधिकारियों को जिला अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आज विधायक ओम कुमार अपनी पत्नी शोभा रानी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, के साथ कांवड़ यात्रा के सम्पूर्ण रूप से सकुशल संपन्न कराने हेतु कार्य कर रहे सभी सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं, एवं प्रशासनिक सरकारी टीम की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नहटौर राकेश चौधरी, नजीबाबाद तपराज सिंह देशवाल, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, अशोक सैनी, डॉ भूपेंद्र राजपूत,नकुल अग्रवाल,जिला मंत्री तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, राजकुमार प्रजापति, चौधरी ईशम सिंह, अनुज कुमार, सचिन देशवाल,अनुज काकरान, संजीव भुईयार, डॉ रितेश सेन, राजेंद्र सिंह,ओमकार आजाद, अफजाल अहमद, इंदू राजपूत, गीता राज, सुविधा भटनागर, अभिषेक यादव,अशोक सैनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *