भगवान भोलेनाथ का श्रद्धा समर्पण भाव से किया गया अभिषेक कभी निष्फल नहीं जाता:महंत राजेंद्रानंद 

Uncategorized

हरि न्यूज/ प्रमोद गिरि 

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सावन मास में श्रद्धा समर्पण भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से जीवन का कल्याण होता है और जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु और कृपालु है उनकी सेवा कभी निष्फल नहीं जाती,मनुष्य जिस कामना को लेकर सावन मास में श्रद्धा  समर्पण भाव भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करता है उसकी वो कामना पूर्ण हो जाती है।महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सावन मास में श्रद्धालु भक्तो को भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, जल, दूध, दही, घी ,शहद, तिल, चंदन ,गंगाजल, फल, फूल इन सब वस्तुओ को श्रद्धा भक्ति से चढ़ाकर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती करनी चाहिए। जिससे भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है,बेलपत्र भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है और इसे चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, सावन मास में जो श्रद्धालु भक्त भगवान भोलेनाथ को 108 बेलपत्र चढ़ाते हैं,भगवान भोलेनाथ की उन लोगों को विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन मास शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, सावन मास में श्रद्धालु भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर व्रत रखते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ को हरियाली बहुत पसंद है, श्रद्धालु भक्तों को हरियाली के प्रतीक के रूप में पेड़ों और पौधों को लगाना चाहिए जिससे पृथ्वी चारो ओर से हरी भरी नजर आए। सावन मास भक्ति, तपस्या और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है।हमे भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जीव कल्याण के कार्य करते रहने चाहिए।इस अवसर पर प्रणवानंद महाराज, जयानंद महाराज,विश्वात्मानंद महाराज,गोविंद शरणानंद महाराज, अमृतानंद महाराज, अखिलेश मुनि,नरेशानंद महाराज, धर्मेंद्र बिश्नोई,शुभम चौधरी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *