मोटा महादेव मंदिर पर शिव भक्तों की लगी भीड़

उत्तराखंड हरिद्वार

हरि न्यूज/प्रमोद गिरि

मंडावली/नजीबाबाद। सावन माह में
मोटा महादेव मंदिर पर शिव भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है, श्रावण मास का महीना शिव की महिमा का विशेष महीना होता है। श्रावण मास में शिव भक्त कावड़िये हरिद्वार  से पवित्र गंगाजल लाते है और भगवान भोलेनाथ पर चढ़कर मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिव भक्तो में शिव के प्रति अटूट विश्वास होता है। भागू वाला जटपुरा मार्ग पर कावड़िए भगवा रंग के कपड़े पहने हुए है, पूरा कावड़ मार्ग भगवा रंग में रंग गया है। सभी एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाते हुए भगवान शिव का गुणगान करते चल रहे है। सुंदर सुंदर झाकियों के रूप में कावड़ गुजर रही है, जो की सभी को अपनी और आकर्षित कर रही है। रविवार सुबह जिला संभल के शिव भक्त भोला नाथ, अनिल भोला, राजकुमार भोला, रामचंद्र भोला, मिंटू भोला, नीरज भोला आदि एक सुंदर आकर्षित कावड़ लेकर इस मार्ग से होते हुए मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते हुए आगे बढ़े। इन्होंने बताया की इनका भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास है, भगवान शिव भोले नाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करते है।मंदिर के पुजारी शशिनाथ की देखरेख में मोटा महादेव मंदिर पर कावड़िए जलाभिषेक कर बाबा भैरो का शोठा लगवाकर अपने गंतव्य की और बढ़ रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से कावड़ मार्ग और मंदिर परिसर में पुलिस तैनात है। डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी अभिषेक झा भी कावड़ मार्ग का भ्रमण कर हर गतिविधि पर नजर रख कावड़ यात्रा को सुगम बनाने में लगे हुए है। इस अवसर पर शिव भक्त भाजपा नेता ईशम चौधरी व अनुज चौधरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तो की एक लोटे जल से प्रसन्न होकर जीवन का कल्याण कर देते है उनके जीवन में भगवान भोलेनाथ मोटा महादेव की असीम कृपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *