श्रीमद्भागवत कथा जीवन के कल्याण का करती है मार्ग प्रशस्त:महंत राजेंद्रानंद महाराज

उत्तराखंड हरिद्वार

श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी दामोदर विवाह संस्कार

हरि न्यूज

हरिद्वार।उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर तुलसी दामोदर विवाह संस्कार बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।श्रद्धालु भक्तों को कथा एवं तुलसी दामोदर विवाह के महत्व से अवगत कराते हुए आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। श्री मद भागवत कथा ज्ञान का भंडार है,कथा से प्राप्त ज्ञान के अनुसार जीवन में आचरण करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। जिससे असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गंगा तट पर संत महापुरूषों के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर सौभाग्य से मिलता है। इसलिए इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए और दूसरों को भी कथा श्रवण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी डॉ स्वामी प्रज्ञा भारती महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सत्संग ज्ञान प्राप्ति का सबसे अच्छा माध्यम है। श्रीमद्भावगत कथा ज्ञान प्रदान करने के साथ कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करती है। अन्य युगों में जहां ज्ञान और मोक्ष प्राप्ति के लिए अनेक यत्न करने पड़ते थे। वहीं कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और कथा से प्राप्त ज्ञान के अनुसार आचरण करने से ही सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत भक्त और भगवान की कथा है। कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान प्रदान कर हरि से मिलने का मार्ग प्रशस्त करती है।महंत प्रणवानंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म में कार्तिक मास में तुलसी विवाह संस्कार करने से मनुष्य के जीवन में धन धन्य सुख समृद्धि ऐश्वर्या प्राप्त होता हैं।इस अवसर पर महंत जयानंद, अमृता नंद,शुभम चौधरी, उदय विश्नोई विनोद विश्नोई,लोकेंद्र विश्नोई, प्रमोद विश्नोई,अनीता विश्नोई, सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *