धूमधाम से मनाया गया बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम का छठा वार्षिकोत्सव

उत्तराखंड हरिद्वार


देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत समाज की अहम भूमिका – :जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम

हरि न्यूज
हरिद्वार, 25 अक्तूबर। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास का छठा वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत समाज की अहम भूमिका है।

उन्होने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटे महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज उच्च कोटि के संत हैं। युवा संतों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, बाबा हठयोगी और स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा कि युवा पीढ़ी को संतो द्वारा बताए मार्ग पर चलकर देश, समाज एवं धर्म की सेवा और रक्षा करनी चाहिए। स्वामी गर्व गिरि महाराज समाज को धर्म संस्कृति की शिक्षा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलकर देश धर्म की सेवा करना संतो का कार्य है। सभी को सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ संत जनों व गुरूओं के आशीर्वाद से धर्म व समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा व आमजन में आध्यात्मिक चेतना जगाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में न्याय के देवता वीरभद्र के मंदिर बनाए जाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज महान संत हैं। संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से देश और समाज में ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, बाबा हठयोगी, श्रीमहंत महेश पुरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी विनय सारस्वत,योगी आशुतोष,स्वामी कामेश्वर पुरी,आचार्य स्वामी पारसमुनि,भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक,भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश गिरि,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरि,भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा प्रदीप कुमार,टीवी चैनल  नेटवर्क10 के चीफ एडिटर संजय गोस्वामी, एसडीएम अजयवीर सिंह,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, विजय सारस्वत,संजय गहलौत,शैलेश गहलौत सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाबा वीरभद्र सेवा संगठन के पदाधिकारियों कदम सिंह,संजय गहलौत ने सभी संत महापुरूषों व अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।भजन संध्या में खुशी जागरण पार्टी ने जय गणेश देवा, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *