
हरिद्वार।केदारनाथ की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने पर हरिद्वार ज़िले में महिला मोर्चा की सभी बहनों द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की और आशा दीदी को भारी मतों से जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस मौके भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश ओर केंद्रीय नेतृत्व ने आशा नौटियाल पर विश्वास जताते हुए महिला मोर्चा को सम्मान देने के साथ साथ महिला सशक्तिकरण करने का काम किया है।अब हम सभी बहिनों का कर्तव्य है कि हम सब मिलकर आशा नौटियाल को भारी मतों से विजय मनाकर महिला मोर्चा को प्रदेश में मजबूत करने का काम करे।
