
हरि न्यूज
हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित प्राचीन हनुमान घाट हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी की छठी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के मुख्य महंत रवि पुरी महाराज के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि एवं कष्ट निवारण की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया और विशेष पूजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मुख्य महंत रवि पुरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान हनुमान का अवतरण श्रद्धालु भक्तों के कष्टों के निवारण के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि आज भी सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों के जीवन से संकट दूर होते हैं और उन्हें नई ऊर्जा व सकारात्मकता प्राप्त होती है।
उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान जी की भक्ति से व्यक्ति के जीवन में साहस, शक्ति और आत्मविश्वास का संचार होता है तथा सभी प्रकार के भय और बाधाएं समाप्त होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता
