
*एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन, सीतापुर के एम.एल.सी. पवन सिंह चौहान एवं विख्यात हास्य कवि अमित शुक्ला ‘अनपढ़’ के संयोजन में राम नवमी के पावन अवसर पर देश के 51 युवा कवि हुए सम्मानित,भव्य समारोह के बाद अयोध्या धाम की आध्यात्मिक यात्रा में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर सभी हुए अभिभूत
हरि न्यूज/भगवान दास शर्मा “प्रशांत”
इटावा।युवा साहित्य चेतना मंच द्वारा युवा प्रतिभावों को मंच देने एवं उनकी प्रतिभा के विस्तार हेतु विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी रविवार को सुबह 09:30 बजे एस.आर. कॉलेज बख्शी का तालाब, लखनऊ में देश के इक्यावन युवा कवियों का दल एस.आर. इंस्टीट्यूशन में एकत्रित हुआ। जहां एम एल सी पवन सिंह चौहान एवं अमित अनपढ़ ने सभी कवियो को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम भव्य एवं राम मय रहा। तत्पश्चात दल ने साकेत धाम अयोध्या रामलला दर्शन के लिए अमित अनपढ़ जी के संयोजन मे प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान जी द्वारा बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। हास्य कवि अमित शुक्ला अनपढ़ जी के मार्गदर्शन में 51 युवा कवि कवयित्रियों को एक साथ इंस्टीट्यूट की बस से अयोध्या धाम ले जाकर प्रभु श्री राम जी के दर्शन करवाए। रास्ते में भी सभी कवि कवयित्रियों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से सनातनी संस्कृति की अलख जगाई। श्री अनपढ़ जी ने इस अनूठे कार्य को सफलता पूर्वक कुशल संचालन और मार्गदर्शन द्वारा पूर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में सीतापुर के एम एल सी एस आर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान जी का विशेष योगदान रहा। अमित जी का साहित्य के प्रति प्रेम और युवा कवियों को पूरी यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा। प्रभु श्री राम के दर्शन कर सभी ने विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। अमित अनपढ़ जी के संयोजन में आध्यात्मिक एवं काव्यमयी यात्रा मंगलमय एवं पुण्यदायी साबित हुई।
