
हरि न्यूज
हरिद्वार।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई हरिद्वार के जिलाध्यक्ष संजीव नैय्यर के संयोजन में व्यापारियों ने नमामि गंगे परियोजना विभाग द्वारा डाली जा रही सीवर लाइन के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर नमामि गंगे विभाग का पुतला फुक कर रोष प्रकट किया।शहर अध्यक्ष राजीव पाराशर व महामंत्री अमन शर्मा ने कहाकि जिस तरीके से सरकार द्वारा चला जाए चलाई जा रही योजना धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है वह बहुत ही शर्मनाक है सरकारी विभागों द्वारा जिस तरीके से कार्य किया जा रहा है वह अति निंदनीय हैं , हरिद्वार में चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है यात्री सीजन भी लगभग चलना शुरू हो गया है ,शहर के अंदरूनी मार्गों पर जो सड़के है गड्ढे में तब्दील हो चुकी है युवा व्यापार मण्डल ज़िलाध्यक्ष संदीप शर्मा व तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि सड़क टूटी होने के कारण बच्चे गिर रहे हैं माता बहनों को चोटें लग रही है रिक्शाएँ पलट रही है कोई भी समन्धित पदाधिकारी जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं है एक दूसरे के विभागों पर बात डाल कर इति श्री की जा रही है प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयों अथवा क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सड़कों की मरम्मत कार्य नहीं हो जाता तब तक आगे कार्य नहीं होने दिया जाएगा अगर जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं देता तो सड़कों पर उतरकर अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से प्रांतीय सचिव विजय शर्मा कमल ब्रजवासी राजन सेठ राजेश पुरी युवा शहर अध्यक्ष माधव बेदी जिला युवा महामंत्री अनुज गर्ग पार्षद हिमांशु गुप्ता पार्षद विवेक भूषण तहसील महामंत्री विक्की आडवाणी अध्यक्ष विष्णु अरोड़ा राजीव शर्मा सन्नी सक्सेना राजेंद्र जैन महेश कुमार जतिन सोड़ी आशु वर्मा आकाश शर्मा हनी शर्मा मधुसूदन शर्मा मयूर उप्रेती अरुण राघव यश सदाना मनोज खुराना चिराग जोशी अनुपम भाटिया शिवम बहुखंडी पिंकी शर्मा पंकज मित्तल अनुज कोठियाल अनुज तोमर आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
