
हरि न्यूज
हरिद्वार।रोटरी हरद्वार द्वारा आज सिडकुल स्थित ALF इंजीनियरिंग कंपनी में, ब्लड बैंक हिमालयन हॉस्पिटल (जॉली ग्रांट) के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ALF के कर्मचारियों तथा रोटरी हरद्वार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में ALF के प्लांट हेड एवं SIA के कार्यकारी अध्यक्ष कुलतेज सिंह, रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, हिमालयन हॉस्पिटल के सुधीर जोशी के साथ बी.एम. गुप्ता, अरविंद सिंह राजोरा, मनोरंजन सुबुद्धि, डॉ. नीलमाधब साहू, गंगाधर नायक, शून्यबोध मिश्रा, कोमल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने सभी रक्तदाताओं एवं ALF की पूरी टीम का इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। और बताया इसके साथ ही रोटरी हरद्वार का इस वर्ष (2025-26) में अब तक 651 यूनिट रक्त संचित करवाया हैं ।
रोटरी हरद्वार की तरफ़ से मनोरंजन सुबुद्धि, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के डायरेक्टर हैं । उन्हें भी बहुत बहुत धन्यवाद और शुभ कामनाएँ दी ।
